संक्षिप्त परिचय
पेशे से पत्रकार और लेखक के रूप में सक्रिय एक राजनीतिक कार्यकर्त्ता। श्री राहुल गाँधी की ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा पर एक किताब "डरो मत" शीर्षक से लिखी है, जिसका विमोचन ३० सितम्बर २०२३ को स्वयं राहुल गाँधी जी ने किया है।
राजनीतिक यात्रा
- वर्तमान में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता के पद पर अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहा हूं।
- विधानसभा चुनाव 2023 से पूर्व मेरे नेतृत्व में 1500 भाजपा कार्यकताओं ने बुधनी विधानसभा से एक साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की, पिछले 10 वर्षों से मेरी ग्राम पंचायत कांग्रेस समर्थित हैं।
- ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, नसरूल्लागंज के आह्वान पर गोपालपुर से नसरुल्लागंज तक 20 किलोमीटर की एकदिवसीय भारत जोड़ो पदयात्रा का अपने क्षेत्र में नेतृत्व किया।
- ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, रेहटी, द्वारा आयोजित पदयात्रा में हिस्सा लिया। भारत जोड़ो पदयात्रा का अपने क्षेत्र में नेतृत्व किया।
- प्रदेश प्रवक्ता रहते हुये श्री राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो यात्रा के मध्य प्रदेश प्रवास के दौरान मीडिया के साथ समन्वय की जिम्मेदारी सफलतापूर्वक पूर्ण की।
- श्री राहुल गांधी की इंदौर में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान भी पत्रकारों से समन्वय की महत्पवूर्ण जिम्मेदारी का निर्वहन किया।
- मध्य प्रदेश प्रदेश कांग्रेस कमेटी, भोपाल के तत्वाधान में रोशनपुरा से बोर्ड ऑफिस चौराहे तक पदयात्रा में शामिल।
- कांग्रेस पार्टी के डिजिटल सदस्यता अभियान के दौरान प्रशिक्षण प्रभारी के तौर पर जिला कांग्रेस कमेटी, होशंगाबाद में डिजीटल सदस्यता अभियान का प्रशिक्षण दिया।
- कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता चयन कार्यक्रमों में बतौर ज्यूरी मेंबर शामिल रहा हूं।
- प्रवक्ता के तौर पर पीसीसी कार्यालय भोपाल में अनेक प्रेस वार्ताओं को संबोधित किया।
- सक्रिय कार्यकर्ता के तौर पर कांग्रेस पार्टी में मेरा प्रवेश हमारे नेता आदरणीय राहुल गांधी जी की सोच के अनुरूप भारतीय युवा कांग्रेस के टैलेंट हंट प्रोग्राम यंग इंडिया के बोल के माध्यम से 2019 में मध्य प्रदेश के लिये प्रदेश प्रवक्ता के तौर पर हुआ।
- युवा कांग्रेस के नेतृत्व के निर्देशानुसार कोविड लॉकडॉउन के दौरान मुखरता के साथ भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का विरोध किया।
- भारतीय युवा कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने 2021 में मेरे काम और क्षमता पर भरोसा जताते हुये मुझे राष्ट्रीय प्रवक्ता के तौर पर पदोन्नत किया। इसी दौरान मुझे राजस्थान राज्य का प्रभारी बनाकर वहां प्रवक्ता चयन की जिम्मेदारी प्रदान की गई। जिसे मैंनें दी गई समय सीमा में सफलतापूर्वक पूर्ण किया।